A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डायरेक्टर के एक्सपेरिमेंट ने मनोज पाहवा को दिलाया ‘मुल्क’ के लिए खुद पर भरोसा

डायरेक्टर के एक्सपेरिमेंट ने मनोज पाहवा को दिलाया ‘मुल्क’ के लिए खुद पर भरोसा

मनोज पाहवा आगामी फिल्म ‘मुल्क’ में नजर आने वाले हैं। उन्हें अक्सर अपने अपने किरदारों से दर्शकों को हंसाते हुए ही देखा गया है। लेकिन इस बार मनोज एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे शायद इससे पहले उनके फैंस ने कभी नहीं देखा होगा।

<p>Manoj Pahwa</p>- India TV Hindi
Manoj Pahwa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता मनोज पाहवा आगामी फिल्म मुल्क में नजर आने वाले हैं। उन्हें अक्सर अपने अपने किरदारों से दर्शकों को हंसाते हुए ही देखा गया है। लेकिन इस बार मनोज एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे शायद इससे पहले उनके फैंस ने कभी नहीं देखा होगा। वैसे इन दिनों सितारे अपनी भूमिकाओं के साथ काफी प्रयोग करते हुए नजर आ रहे हैं। अब इसे लेकर मनोज का कहना है कि फिल्म 'मुल्क' ने उन्हें बेहद अलग तरह की भूमिका निभाने का मौका दिया। उन्होंने अपने किरदार के साथ प्रयोग करने का विश्वास दिलाने का श्रेय निदेशक अनुभव सिन्हा को दिया।

मनोज ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं अनुभव को 23 वर्षो से जानता हूं, यद्यपि लोगों ने मुझे सबसे ज्यादा कॉमेडी भूमिकाएं दीं, लेकिन अनुभव ने हमेशा कहा कि उन्हें मुझमें नकारात्मक भूमिका करने के जज्बे को देखा है। हालांकि, मैं कहना चाहूंगा कि 'मुल्क' में जो किरदार मैंने निभाया है, वह बिल्कुल अलग है और उसने एक्सपेरिमेंट करने में मुझमें विश्वास दिलाया है।"

गौरतलब है कि 'मुल्क' के ट्रेलर को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म में मनोज के साथ दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर, तापसी पन्नू, प्रतीक बब्बर, आशुतोष राणा और नीना गुप्ता जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं।

Latest Bollywood News