A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इस प्रतियोगी को 'बिग बॉस 11' का विनर बनते देखना चाहते हैं मनवीर गुर्जर

इस प्रतियोगी को 'बिग बॉस 11' का विनर बनते देखना चाहते हैं मनवीर गुर्जर

'बिग बॉस 11' से आकाश डडलानी के बाहर होने के बाद 'बिग बॉस' के घर में चार प्रतिभागी पुनीत शर्मा, हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता बचे हैं।

Bigg Boss 11- India TV Hindi
Bigg Boss 11

मुंबई: टीवी शो 'बिग बॉस' के सीजन-10 के विजेता मनवीर सिंह गुर्जर जल्द ही फिल्म ‘आज की आयोध्या’ में अभिनय करते नजर आएंगे। फिल्म का प्रमोशन कर रहे मनवीर से जब मीडिया ने पूछा कि वो रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 11 के विनर के रूप में किसे देखते हैं तो उन्होंने तुरंत विकास गुप्ता का नाम ले लिया। मनवीर ने कहा कि वह, "बिग बॉस में शामिल होने वाले सभी प्रतिभागियों को सलाम करना चाहते हैं।" उन्होंने कहा, "मुझे नहीं लगता कि यह एक आम आदमी और मशहूर हस्तियों के बीच मुकाबला है। बिग बॉस में जो भी गया वह बड़ी हस्ती है। यह सीमा रेखा उन लोगों ने खींची है, जो बाहर बैठे हैं। बंदगी (कालरा) और अर्शी (खान) अपने आप में हस्ती हैं, लेकिन यह अब उन पर निर्भर है कि भविष्य में वह खुद को कैसे आगे बढ़ाती हैं।"

मनवीर ने कहा, "जहां तक 'बिग बॉस' के अंतिम चार प्रतिभागियों की बात है, मुझे विकास (गुप्ता) बेहद सकारात्मक लगते हैं। मैं विकास गुप्ता की जीत के पक्ष में हूं। मैं उन्हें 'बिग बॉस' जीतते देखना चाहता हूं। मेरा मानना है कि लोगों को उन प्रतिभागियों को समर्थन देना चाहिए, जिन्हें वे पसंद करते हैं।"

Image Source : ptiBigg Boss 11

खेल से आकाश डडलानी के बाहर होने के बाद 'बिग बॉस' के घर में चार प्रतिभागी पुनीत शर्मा, हिना खान, शिल्पा शिंदे और विकास गुप्ता बचे हैं। कल बिग बॉस का फिनाले है, हमें कल पता चल जाएगा इस बार बिग बॉस 11 का विनर कौन बनेगा।

Latest Bollywood News