मुंबई: निर्देशक करण जौहर अपने बच्चों रूही और यश को लेकर घर आ गए हैं। दोनों बच्चे प्रीमैच्योर पैदा हुए थे इस वजह से अभी तक उन्हें अस्पताल में रखा गया था। बुधवार को जब करण जौहर अपने बच्चों को लेकर घर पहुंचे तो उनसे मिलने वालों की लंबी लाइन लग गई। बॉलीवुड की कई हस्तियां करण के घर उनके बच्चों से मिलने पहुंचे। करण की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाले वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी करण के घर पहुंचे थे। डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी करण के घर जाते दिखें।
करण जौहर ने अपने जुड़वा बच्चों का नाम अपने माता पिता के नाम पर रखा है। पिता यश जौहर के नाम पर बेटे का नाम यश और मां हीरू जौहर के नाम पर बेटी का नाम रूही रखा है।
करण जौहर ने अबतक यश और रूही की तस्वीरें साझा नहीं की हैं। लेकिन उम्मीद है जल्द ही करण अपने बच्चों से हमें रूबरु करवाएंगे।
फिलहाल तस्वीरों में देखिए करण के बच्चों से मिलने कौन-कौन पहुंचा?
Latest Bollywood News