A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mardaani 2 First Look: मर्दानी 2 का फर्स्‍ट लुक जारी, पुलिस की वर्दी में नजर आईं रानी मुखर्जी

Mardaani 2 First Look: मर्दानी 2 का फर्स्‍ट लुक जारी, पुलिस की वर्दी में नजर आईं रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी की धमाकेदार परफॉर्मेंस एक बार फिर से मर्दानी 2 में देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि रानी की 2014 में आई फिल्म मर्दानी का सिक्वल जल्द ही बनने जा रहा है। इस फिल्म में रानी ने एक पुलिसवाली का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इस फिल्म का सिक्वल आ मर्दानी 2 में भी रानी पुलिसवाली का रोल निभा रही हैं।

<p>rani mukherjii</p>- India TV Hindi
rani mukherjii

रानी मुखर्जी की धमाकेदार परफॉर्मेंस एक बार फिर से मर्दानी 2 में देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि रानी की 2014 में आई फिल्म मर्दानी का सिक्वल जल्द ही बनने जा रहा है। इस फिल्म में रानी ने एक पुलिसवाली का किरदार निभाया था जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था और अब इस फिल्म का सिक्वल आ मर्दानी 2 में भी रानी पुलिसवाली का रोल निभा रही हैं। आज इस फिल्म का फर्स्ट लुक ट्रेड एनालिस्ट ने अपने ट्विटर हैंडल से जारी किया।

बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए बड़े पर्दे पर दिखाई देंगी। रानी मुखर्जी जल्द ही फिल्म मर्दानी 2 में नजर आएंगी और फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। इसमें रानी पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रही हैं, उनका ये लुक काफी इंप्रेसिव है।

यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई रानी की फिल्म मर्दानी की सीक्वल फिल्म होगी। बता दें कि पिछली फिल्म में भी उन्होंने पुलिस का रोल निभाया था और दबंग रोल में नजर आईं थी। इस रोल में रानी के दर्शकों ने उन्हें बहुत पसंद किया था। फिल्म मर्दानी- 2 को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस करेंगे। वहीं इसके डायरेक्टर गोपी पुथरन होंगे।

मर्दानी (मर्दानी- 2 का पहला भाग) का निर्देशन प्रदीप सरकार ने किया था। फिल्म बाल तस्करी पर आधारित थी और उसमें रानी अपराध शाखा की वरिष्ठ निरीक्षक शिवानी शिवाजी रॉय बनी थीं। इस फिल्म को प्रदीप सरकार ने डायरेक्ट किया था जबकि इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा थे।

Latest Bollywood News