1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Marjaavaan Box Office Day 14: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' अभी तक नहीं पार कर पाई 50 करोड़ का आकड़ा

Marjaavaan Box Office Day 14: सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' अभी तक नहीं पार कर पाई 50 करोड़ का आकड़ा

रितेश देशमुख  और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म मरजावां बॉक्स ऑफिस में धमाल मचाने में नाकामयाब हो गई है। यह फिल्म अभी तक 50 करोड़ का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। 

 Marjaavaan Box Office Day 14- India TV Hindi
 Marjaavaan Box Office Day 14

बॅालीवुड स्टार रितेश देशमुख, सिद्धार्थ मल्होत्री की  फिल्म 'मरजावां' को रिलीज पूरे 14 दिन हो चुके हैं। लेकिन यह फिल्म अब भी सिनेमाघरों में अपनी कमाई को लेकर काफी पीछे चल रही हैं। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख के अलावा तारा सुतारिया, रकुल प्रीत सिहं  और रवि किशन जैसे कलाकारो ने भी अहम भूमिका निभाई है। वहीं आइटम सॅाग़ पर 'नोरा फतेही'  ने भी खुब धूम मचाई हैं, लेकिल फिल्म ने अभी पैसा वसूली कमाई नही की, इस फिल्म की शुरुआती दिनों में दर्शकों से अच्छा रिस्पॅान्स मिला था और सिगंल स्क्रीन्स थियेटर्स में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था। लेकिन धीरे-धीरे फिल्म को दर्शकों की मिलने वाली तादाद में कमी होती गई।

फिल्म मरजावां अभी तक 50 करोड़ रुपये का आकड़ा पार करने से भी काफी दूर हैं। मरजावां' ने अब तक कुल 46.44 करोड़ रुपये की कमाई की है। रिलीज के दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को 1.09 करोड़, शनिवार को 1.64 करोड़, रविवार को 2.32 करोड़, सोमवार को 88 लाख, मंगलवार को 94 लाख, बुधवार को 86 लाख और गुरुवार को 84 लाख रुपये कमाए। वहीं, पहले हफ्ते  इस फिल्म ने कुल 37.87 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। 

'मरजावां' के डायरेक्टर मिलाप ज़वेरी  है। जिन्होंने 'सत्यमेव जयते' जैसी फिल्म बनाई हैं। हालांकि, इस बार वो दर्शकों की कसौटी पर खरे उतरने में कामयाब नहीं हो पाए। 

'मरजावां' फिल्म की कहानी की बात करें तो यह लव स्टोरी के साथ जमकर एक्शन वाली है। डायलॉग्स की भरमार है, लेकिन कहानी काफी प्रीडेक्टिबल है। 'एक विलेन' के बाद सिद्धार्थ और रितेश एक साथ बड़े पर्दे पर नज़र आए हैं। रितेश ने पहली बार स्क्रीन पर बौने का किरदार निभाया है। इस किरदार में उन्हें काफी वाहवाही मिल रही हैं। 

Latest Bollywood News