A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मसाबा मसाबा' के नए सीजन की शूटिंग के लिए तैयार हैं मसाबा गुप्ता

'मसाबा मसाबा' के नए सीजन की शूटिंग के लिए तैयार हैं मसाबा गुप्ता

मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी ने कहा है कि वह शो के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

masaba masaba- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM 'मसाबा मसाबा' के नए सीजन की शूटिंग के लिए तैयार हैं मसाबा गुप्ता

मुंबई: फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता का कहना है कि वह अपने शो 'मसाबा मसाबा' के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। उन्होंने वादा किया है कि इस बार शो में कई भावनाओं की झलकियां मिलेगी। उन्होंने कहा, " 'मसाबा मसाबा' का सीजन मेरे साथ हुई सबसे अप्रत्याशित, लेकिन मजेदार चीजों में से एक है। इस शो की शूटिंग के दौरान की मेरी कई सारी बेहतरीन यादें हैं। इसके कास्ट और क्रू संग मैंने काफी अच्छा वक्त बिताया है।"

मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता की बेटी ने कहा है कि वह शो के दूसरे सीजन की शूटिंग के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

वह कहती हैं, "मैं एक नई उर्जा और उत्साह के साथ शो के नए सीजन को फिल्माने के लिए तैयार हूं। दूसरे सीजन में मुझे अपना एक अलग अंदाज दिखाने का मौका मिलेगा और लोगों की इस पर किस तरह की प्रतिक्रियाएं होंगी, इसके बारे में जानने के लिए मैं बड़ी बेताब हूं। इसमें दोबारा से हंसी, ठहाकों, आंसू और मजे का स्वाद चखने को मिलेगा।"

इनपुट-आईएएनएस

Latest Bollywood News