A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मसाबा गुप्ता ने शेयर की माता-पिता संग अपनी थ्रोबैक तस्वीर, नीना-विवियन आ रहे हैं नजर

मसाबा गुप्ता ने शेयर की माता-पिता संग अपनी थ्रोबैक तस्वीर, नीना-विवियन आ रहे हैं नजर

मसाबा ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक सफेद ड्रेस में क्यूट लग रही हैं, वह अपनी मां की गोद में नजर आ रही हैं।

masaba gupta, neena gutpa - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@MASABAGUPTA मसाबा अपनी मां नीना गुप्ता के साथ

अभिनेत्री और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बचपन की थ्रोबैक तस्वीरों को शेयर किया है। बता दें मसाबा अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्ट इंडीज के पूर्व क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की बेटी हैं।

मसाबा ने एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की जिसमें वह एक सफेद ड्रेस में क्यूट लग रही हैं, वह अपनी मां की गोद में नजर आ रही हैं। दूसरी ओर, क्रिकेटर डैड विवियन, मसाबा की मां नीना गुप्ता के साथ बैठे हैं, इस तस्वीर में नीना भी ट्रेडीशनल ड्रेस में काफी सुंदर दिख रही हैं।

इन तस्वीरों को शेयर कर मसाबा ने लिखा, "मेरी दुनिया। मेरा बल्ड" 

यहां देखें तस्वीरें:

 

नीना गुप्ता की बात करें तो आखिरी बार मसाबा के साथ 'मसाबा मसाबा' वेबसीरीज में नजर आई थीं। इसके अलावा कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' और 'पंचायत' वेबसीरीज में भी दिखीं। नीना गुप्ता की रिलीज होने वाली फिल्म  में रणवीर सिंह की फिल्म '83' शामिल है। 

Latest Bollywood News