A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिलिए बॉलीवुड के सुपरहिट ब्रदर्स से

मिलिए बॉलीवुड के सुपरहिट ब्रदर्स से

नई दिल्लीः करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रदर्स का ट्रेलर आउट हो गया है। अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है। बॉलीवुड फिल्मों में आज तक आपने

मिलिए बॉलीवुड के...- India TV Hindi
मिलिए बॉलीवुड के सुपरहिट ब्रदर्स से

नई दिल्लीः करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म ब्रदर्स का ट्रेलर आउट हो गया है। अक्षय कुमार-सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचा रही है। बॉलीवुड फिल्मों में आज तक आपने ऑनस्क्रीन भाइयों को मस्ती-मज़ाक और उनके बीच का प्यार ही देखा होगा लेकिन यह शायद पहली बार होगा कि दो सगे भाई आपस में लड़ेगें। दिलचस्प बात यह है कि दोनों के बीच होने वाली तकरार सिर्फ मामूली हाथापाई तक ही सीमित नहीं है बल्कि ये दोनों रिंग के भीतर एक-दूसरे को चित करने के लिए बुरी तरह भिड़ते नज़र आएंगे।

हालांकि ट्रेलर को देखकर यह मालूम पड़ रहा है कि ये दोनों भाई दुश्मन नहीं है बल्कि हालात के मारे है। एक-दूसरे के लिए प्रेम दोनों में कम हो गया है, लेकिन खत्म नहीं हुआ है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन चुकी है जो भाईयों के ऐसे ही प्यार को बयां कर चुकी है। एक नज़र डालते है बॉलीवुड के ऐसे ही रील लाइफ के सुपरहिट ब्रदर्स पर।

Latest Bollywood News