1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मियांग चेंग ने बताया इस तरह बनती है फिल्मों में पहचान

मियांग चेंग ने बताया इस तरह बनती है फिल्मों में पहचान

मियांग चेंग ने अपने हुनर से हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन मियांग की एक्टिंग के बारे में बात करें तो काफी मेहनत के बाद भी उन्हें इसमें काई खास सफलता हासिल नहीं हो पाई है।...

chang- India TV Hindi
chang

मुंबई: अभिनेता, सिंगर और होस्ट मियांग चेंग ने अपने हुनर से हमेशा ही दर्शकों के दिलों पर राज किया है। लेकिन मियांग की एक्टिंग के बारे में बात करें तो काफी मेहनत के बाद भी उन्हें इसमें काई खास सफलता हासिल नहीं हो पाई है। संगीत के रियलिटी टीवी शो 'इंडियन आइडल' से प्रतियोगी के रूप में मशहूर हुए गायक, अभिनेता और प्रस्तोता मियांग चेंग का कहना है कि हिंदी फिल्म में पहचान बनाने की कोशिश करने वालों को कड़ी मेहनत के साथ बढ़िया काम भी करना चाहिए।

इसे भी पढ़े:-

चेंग इस बात से सहमति जताते हैं कि ढेर सारी प्रतिभाओं के संगीत उद्योग में आने से प्रतिस्पर्धा बढ़ी है लेकिन वह आपकी संगीत को दुनिया तक पहुंचाने वाले अवसरों की तरफ भी इशारा करते है। उन्होंने बताया, "डिजिटल माध्यम ईश्वर प्रदत्त है जहां पूरी दुनिया के लोग आपके संगीत का आनंद ले सकते हैं और इस पर आपका पूरा हक रहता है, रचनाओं पर पूरा नियंत्रण रहता है। अपना काम करने के लिए आपके पास साधन है।"

चेंग एनडीटीवी गुड टाइम्स के टीवी शो 'स्विस मेड एडवेंचर' की सहमेजबानी करने के लिए तैयार हैं। स शो की मेजबानी सुमोना चक्रवर्ती और शेफ कुनाल कपूर करेंगे।

चेंग कहते हैं कि एक अभिनेता और गायक के रूप में यश राज फिल्मों की शूटिंग स्थलों को ढूंढ़ना काफी मजेदार रहा। उन्होंने आगे कहा कि वह बॉलीवुड शैली की रोमांस की तलाश में थे और स्विट्जरलैंड में तलाश के दौरान उन फिल्मी यादों को जिया।

Latest Bollywood News