Mental Hai Kya: 'मेंटल है क्या' के सेट पर कंगना रनौत अजीबोगरीब लुक में आईं नजर साथ दिखें राजकुमार राव, फोटो वायरल
कंगना रनौत और राजकुमार राव की फिल्म 'मेंटल है क्या' की अभी तक जितनी भी फोटो सोशल मीडिया पर आई है सभी अलग तरह की है। जिसे देखकर आपके भी दिमाग में एक पल के लिए यह ख्याल आएगा 'मेंटल है क्या'?

फिल्म का निर्देशन प्रकाश कर रहे हैं. जबकी इसकी कहानी कनिका ढिल्लो ने लिखी है। इन दोनों कालाकार के अलावा फिल्म में जिमी शेरगिल और अमायरा दस्तूर भी हैं। फिल्म प्रोडक्शन हाउस बालाजी के तले बन रही है। कंगना रनौत की बात करें तो इस फिल्म के अलावा वे पंगा फिल्म में भी नजर आएंगी। वहीं राजकुमार राव, जाह्नवी कपूर के अपोजिट रूही आफजा में नजर आएंगे।