A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Rezgaariyaan: 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का दूसरा गाना 'रेज़गारिया' हुआ रिलीज

Rezgaariyaan: 'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का दूसरा गाना 'रेज़गारिया' हुआ रिलीज

'मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर' का दूसरा गाना "रेज़गारिया" रिलीज हो गया है।

<p>Rezgaariyaan</p>- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM Rezgaariyaan

मुंबई: टाइटल ट्रैक जारी करने और दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त करने के बाद, अब मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर के निर्माताओं ने फिल्म का मजेदार ट्रैक 'रेज़गारिया' रिलीज कर दिया है जिसे सुन कर आपके कानों को हल्का महसूस होगा। "रेज़गारिया" एक मजेदार गीत है जिसमें हल्की धुन शामिल की गई हैं। इसे आठ साल के कान्हू और उसके दोस्तों पर फ़िल्माया गया है जिसमें यह सभी मुंबई की सड़कों पर बाल मजदूरी करते हुए नज़र आ रहे हैं।

'रेज़गारिया' में शंकर एहसान लॉय और गुलज़ार का जादू फिर से देखने मिलेगा क्योंकि इस गाने को शंकर एहसान लॉय ने कंपोज़ किया है और गीत के बोल प्रसिद्ध गीतकार गुलज़ार द्वारा लिखे गए है। मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर के निर्माताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर दूसरा गीत 'रेज़गारिया' साझा करते हुए लिखा।

इस फिल्म के जरिये देश में खुले में शौच और स्वच्छता की समस्याओं के मुद्दे को एक झुग्गी लड़के की कहानी के माध्यम से बताया जाएगा जो अपनी मां के लिए शौचालय बनाना चाहता है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री अंजलि पाटिल, मकरंद देशपांडे, रसिका अगाशे, सोनिया अल्बिज़ुरी और नचिकेत पूर्णापत्रे फ़िल्म में नज़र आएंगे। फिल्म का संगीत शंकर-एहसान-लॉय और लिरिक्स गुलजार द्वारा लिखे गए है।

डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन) और पीवीआर सिनेमा प्रस्तुत करते है राकेश ओमप्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फ़िल्म "मेरे प्यारे प्राइम मिनिस्टर" जो 15 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार हैं।

Also Read:

Sonchiriya movie review: सुशांत सिंह राजपूत-रणवीर शौरी की एक्टिंग ने किया इम्प्रेस, इन बातों में चूकती है फिल्म

Luka Chuppi Movie Review: खूब हंसाएगी गुड्डू और रश्मि की 'लुका-छुपी'

विंग कमांडर अभिनंदन के स्वागत के लिए वाघा बॉर्डर पर बजाए जा रहे हैं शाहरुख खान के गाने

Latest Bollywood News