नई दिल्ली: तनुश्री दत्ता का नाना पाटेकर पर यौन शोषण का आरोप लगाते ही बॉलीवुड में #meToo मूवमेंट की शुरुआत हो गई। इस मूवमेंट के तहत अब तक कई महिलाएं कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज- एक्टर, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा चुकी हैं। जानते हैं उन सिलेब्रिटीज और उनपर लगे आरोपों के बारे में...
Tanushree Dutta, Nana Patekar
1. नाना पाटेकर- इस मूवमेंट की शुरुआत तनुश्री दत्ता ने की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि दस साल पहले नाना पाटेकर ने 'हॉर्न ओके प्लीज' की शूटिंग के दौरान उनके साथ छेड़खानी की थी। हालांकि तनुश्री ने दस साल पहले भी इस मुद्दे को उछाला था, लेकिन तब उनकी आवाज को दबा दिया गया था। तनुश्री ने नाना के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी है।