1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुभाष घई पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, डायरेक्टर ने कहा- यह फैशन बन चुका है

सुभाष घई पर महिला ने लगाया रेप का आरोप, डायरेक्टर ने कहा- यह फैशन बन चुका है

डायरेक्टर सुभाष घई पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सुभाष घई ने उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाकर उनके साथ रेप किया था।

Subhash Ghai- India TV Hindi
Subhash Ghai

नई दिल्ली: डायरेक्टर सुभाष घई पर एक महिला ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि सुभाष घई ने उनकी ड्रिंक में कुछ मिलाकर उनके साथ रेप किया था। हालांकि सुभाष घई ने इन आरोपों का खंडन किया है। लेखिका महिमा कुकरेजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अज्ञात महिला का पोस्ट शेयर कर इस घटना का जिक्र किया।

इस पर सुभाष घई ने कहा- ''मैंने मुझ पर लगाए गए आरोपों के बारे में सुना है। मैं अपना सच सामने रखना चाहता हूं। यह बहुत दुखद है कि पहले की किसी भी घटना को बताकर किसी की इमेज को खराब करना अब फैशन बन गया है। मैं इन आरोपों का खंडन करता हूं। मैंने अपनी जिंदगी और वर्कप्लेस में सभी महिलाओं का सम्मान किया है। हम इज्जत के साथ रहे हैं और दूसरो की भी इज्जत करते हैं। उसे कोर्ट में जाकर आरोपों को सिद्ध करना चाहिए। न्याय मिलेगा, नहीं तो मैं मानहानि का दावा करूंगा।''

पोस्ट में महिला ने सुभाष घई पर आरोप लगाया है कि उन्होंने डायरेक्टर के साथ बरसों पहले किसी फिल्म में काम किया था। कुछ समय बाद डायरेक्टर उनमें दिलचस्पी दिखाने लगे थे। एक म्यूजिक सेशन के दौरान डायरेक्टर ने उन्हें एक ड्रिंक ऑपर की थी, जिसमें नशे की दवा मिली हुई थी। महिला ने यह भी कहा कि उन्हें याद है कि सुभाष घई उन्हें होटल के कमरे में ले गए थे और जब तक वह बेहोश नहीं हो गई, तब तक वह उनका उत्पीड़न करते रहे।

Also Read:

शिल्पा शिंदे ने #MeToo मूवमेंट को बताया बकवास, दिया ये शॉकिंग रिएक्शन

#MeToo पर सुष्मिता सेन ने रखी अपनी राय, कहा- पीड़ितों की कहानियों को नजरअंदाज न करें

#MeToo: FIR के बाद मुंबई पुलिस ने शुरू की तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर मामले की जांच

 

 

 

Latest Bollywood News