A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. लॉकडाउन में मिकी माउस-मिनी माउस बन गए दीप-वीर, रणवीर का निकल आया है पेट

लॉकडाउन में मिकी माउस-मिनी माउस बन गए दीप-वीर, रणवीर का निकल आया है पेट

रणवीर सिंह ने फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- दिल का रास्ता पेट से होकर जाता है।

<p>लॉकडाउन में मिकी...- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM लॉकडाउन में मिकी माउस-मिनी माउस बन गए दीप-वीर

मुंबई: कोरोना वायरस की वजह से बॉलीवुड सितारे अपने घरों में हैं। ऐसे में सभी सेलेब्स घर में कुछ ना कुछ क्रिएटिव कर रहे हैं। दीपिका इन दिनों कुक बन गई हैं और हर रोज पति रणवीर को कुछ ना कुछस्पेशल बनाकर खिला रही हैं। इसक अलावा वो हर रोज तस्वीरें पोस्ट कर रही हैं और लॉकडाउन में वो क्या कर रही हैं इस बात की जानकारी भी दे रही हैं। इस बार एक मजेदार तस्वीर पोस्ट की है मगर दीपिका ने नहीं रणवीर ने। रणवीर ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमे दीपिका और रणवीर मिकी माउस और मिनी माउस बने नजर आ रहे हैं। मजेदार बात यह है कि रणवीर का पेट काफी निकला दिख रहा है, वहीं दीपिका काफी स्लिम दिख रही हैं।

रणवीर ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन दिया है उसमें इसकी वजह भी बताई है। रणवीर ने लिखा है- दिल का रस्ता पेट से होकर जाता है।

ऐसा लगता है रणवीर आजकल दीपिका के हाथ के बने लजीज पकवान खा रहे हैं और उनका पेट बाहर निकल रहा है। 

बता दें, दीपिका और रणवीर ने कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में पीएम केयर फंड में दान दिया है। दोनों ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी भी दी है। रणवीर और दीपिका ने कहा-  मौजूदा परिस्थितियों में छोटे से छोटा प्रयास भी मायने रखता है। हम पीएम-केयर्स फंड में योगदान देने का संकल्प लेते हैं और उम्मीद है कि आप भी ऐसा करेंगे

Latest Bollywood News