A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिहिका बजाज ने शेयर की शादी की तस्वीरें, पति राणा दग्गुबाती के लिए लिखा प्यारा सा नोट

मिहिका बजाज ने शेयर की शादी की तस्वीरें, पति राणा दग्गुबाती के लिए लिखा प्यारा सा नोट

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज 9 अगस्त को शादी के बंधन में बंधे हैं। मिहिका ने शादी के बाद राणा के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है।

rana daggubati and miheeka bajaj- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MIHEEKA राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज

राणा दग्गुबाती और मिहिका बजाज हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। शादी के बाद मिहिका ने पति राणा के लिए एक प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। साथ ही शादी के हर फंक्शन की तस्वीरें शेयर की हैं। मिहिका ने लिखा- मेरे प्यार, मेरी जिंदगी, मेरे दिल, मेरी आत्मा।वह सभी होने के लिए शुक्रिया जिसका मैंने सपना देखा था और उससे भी ज्यादा। तुमने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। आई लव यू। 

मिहिका के इस पोस्ट पर सामंथा अक्किनेकी ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा-  यह बहुत प्यारा है। मिहिका ने अपनी मां, पिता, भाई और बहन की तस्वीरें भी शेयर कीं।

शादी के बाद राणा के घर पर सत्यनारायण भगवान की पूजा हुई थी। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। पूजा में मिहिका और राणा दोनों ही बहुत प्यारे लग रहे हैं। राणा ने ट्रेडिशनव मुंडा और शर्ट पहनी है तो वहीं मिहिका सिल्क साड़ी के साथ बोरला और सफेद चूड़े में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों पूजा करते नजर आ रहे हैं। 

राणा और मिहिका की शादी की रस्में तीन दिन पहले शुरू हो गई थीं। 6 अगस्त को हल्दी, 7 अगस्त को मेहंदी और 8 अगस्त को शादी। तीनों ही फंक्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं। मिहिका ने शादी में गोल्डन और क्रीम कलर का लहंगा पहना था।

Latest Bollywood News