1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने पति से लिया तलाक

शादी के 5 साल बाद एक्ट्रेस मिनिषा लांबा ने पति से लिया तलाक

बॉलीवुड एक्ट्रेस मिनिषा लांबा अपने पति से शादी के 5 साल बाद अलग हो गई हैं। उन्होंने तलाक की बात खुद कंफर्म की है।

minissha lamba- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/MINISSHA_LAMBA मिनिषा लांबा

एक्ट्रेस मिनिषा लांबा बीते कुछ दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। वह किसी फिल्म के लिए बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों का हिस्सा बनी हुई हैं। मिनिषा ने शादी के पांच साल बाद पति रयान से तलाक ले लिया है। अक्टूबर 2018 मे खबरें आईं थी कि मिनिषा और रयान साथ में नहीं बल्कि अलग-अलग रहन का फैसला लिया है। मिनिषा ने इस बारे में कोई बात नहीं की थी। अब मिनिषा ने तलाक की खबर को कंफर्म किया है।

मिनिषा ने ईटी टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रियान से अलग होने की खबरों को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा- अब मैं और रयान कानूनी तौर पर अलग हो चुके हैं।

मिनिषा और रयान 2013 में नाइट क्लब ट्रिलॉजी में मिले थे। 2 साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों 6 जुलाई 2015 को शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी की सेरेमनी प्राइवेट थी जिसमें कुछ दोस्त और घरवाले शामलि हुए थे।

मिनिषा ने 2005 में आई फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद वह 'हनीमून ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटिड', 'दस कहानियां', 'किडनैप', 'बचना ऐ हसीनों', 'भेजा फ्राई 2' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

Latest Bollywood News