1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे जैन के जन्म के एक दिन बाद शाहिद कपूर ने यूं की थी पार्टी, मीरा राजपूत ने शेयर की फोटो

बेटे जैन के जन्म के एक दिन बाद शाहिद कपूर ने यूं की थी पार्टी, मीरा राजपूत ने शेयर की फोटो

शाहिद कपूर ने साल 2015 में मीरा राजपूत से शादी की थी। 2016 में बेटी मीशा का जन्म हुआ और 2018 में बेटे जैन का।

Mira Rajput Shahid Kapoor- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: @SHAHIDKAPOOR मीरा राजपूत ने शेयर की पति शाहिद कपूर की फोटो

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत लॉकडाउन में पुराने दिनों को याद कर रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है। ये उनके बेटे जैन कपूर के जन्म के एक दिन बाद की है। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि 10 मई को मदर्स डे सेलिब्रेट किया गया, जहां बॉलीवुड हस्तियों ने अपनी मांओं और बच्चों की फोटोज शेयर कर इमोशनल पोस्ट लिखा।

इस फोटो में मीरा राजपूत अस्पताल के बेड पर हैं और शाहिद कपूर उनके लिए केक लेकर आए हैं। वो अपनी पत्नी के गालों को चूमते दिखाई दे रहे हैं। मीरा ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'जैनू के जन्म के एक दिन बाद की कूलेस्ट बर्थडे पार्टी...।'

वहीं, शाहिद कपूर ने अपनी मां नीलिमा अजीम संग फोटो शेयर कर पुराने दिनों को याद किया है।

Image Source : Shahid Kapoorशाहिद कपूर ने मां संग शेयर की फोटो

शाहिद ने साल 2003 में 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद वो 'वाह! लाइफ हो तो ऐसी' (2005), जब वी मेट, कबीर सिंह, पद्मावत, उड़ता पंजाब और 'विवाह' (2006)  सहित कई फिल्मों में काम किया है। वो जल्द ही जर्सी फिल्म में नज़र आएंगे। 

 

Latest Bollywood News