मीरा राजपूत ने अपने बच्चों मीशा और ज़ैन की सोशल मीडिया पर मस्ती करते हुए फोटो शेयर की है।
Image Source : INSTAGRAMZain and misha kapoor
शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और मीरा राजपूत (Mira Rajput) अपने बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। मीशा और ज़ैन दोनों ही बेहद क्यूट लगते हैं। मीरा ने अपने दोनों बच्चों की मस्ती करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है।
मीरा राजपूत ने मीशा और ज़ैन की तीन फोटो शेयर करते हुए लिखा- जैन: क्या मैं आपके फूल के साथ खेल सकता हूं? मीशा: हां मैं तुम्हारी इसे पकड़ने में मदद करती हूं। मीशा: मम्मी इसने मुझे पिंच किया।
मीरा राजपूत ने इन मजाकिया बातों के साथ फोटो शेयर की। कुछ दिन पहले भी मीरा ने अपने दोनों बच्चों की क्यूट सी फोटो शेयर की थी।
मीशा और ज़ैन के पिता शाहिद कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 21 जून को रिलीज होने जा रही है। कबीर सिंह साउथ की फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का रीमेक है।