1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Mirzapur S2 Trailer: लौट आए गुड्डु पंडित, बदला भी लेंगे और मिर्जापुर भी

Mirzapur S2 Trailer: लौट आए गुड्डु पंडित, बदला भी लेंगे और मिर्जापुर भी

दुनिया भर के प्रशंसकों को वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 का ट्रेलर देखने का बेसब्री से इंतजार था।

Mirzapur S2 Trailer: लौट आए गुड्डु पंडित, बदला भी लेंगे और मिर्जापुर भी- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/PRIMEVIDEO Mirzapur S2 Trailer: लौट आए गुड्डु पंडित, बदला भी लेंगे और मिर्जापुर भी

दुनिया भर के प्रशंसकों को वेब सीरीज मिर्जापुर के सीजन 2 का ट्रेलर  देखने का बेसब्री से इंतजार था। अब फिल्म मिर्जापुर 2 ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर की शुरूआत पंकज त्रिपाठी के दमदार डायलॉग के साथ हुई। ट्रेलर में प्रतिशोध, षडयंत्र, खून-खराबा, धोखा जैसे एंटरटेनमेंट के सारे डोज शामिल हैं। 

अमेज़न प्राइम वीडियो ने वेब सीरीज का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा का दमदार लुक नजर आ रहा है। 

पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के लुक में हैं और आंखों में चश्मा लगाया है, उनके चश्मे में गुड्डू पंडित यानी कि अली फजल और गोलू यानी की श्वेता त्रिपाठी नजर आ रही हैं। वहीं कालीन भैया के साथ पिस्तौल लिए नजर आ रहे हैं दिव्येंदु शर्मा यानी कि मुन्ना भैया।

बदले की आग में जहां गोलू और गुड्डू जल रहे हैं वहीं मुन्ना के मन में मिर्जापुर की कुर्सी का लालच है। देखना होगा कि दर्शक इस सीजन को कितना प्यार देते हैं। 

मिर्जापुर के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीज़न को 23 अक्टूबर 2020 को रिलीज़ करने की घोषणा की गई है और प्रशंसक यह देखने के लिए बेताब हैं कि क्या होने वाला है? जब से मिर्जापुर के भाग 2 की घोषणा हुई है, लोग इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मिर्जापुर का निर्देशन गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई द्वारा किया गया है, जिसे पुनीतकृष्णा द्वारा बनाया गया है और रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत निर्मित किया गया है। उनके बैनर एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के तहत फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी द्वारा निर्मित हैं।

देखे ट्रेलर

Latest Bollywood News