A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस यूनिवर्स 1995 चेल्सी स्मिथ का 45 साल की उम्र में निधन, सुष्मिता सेन ने जताया शोक

मिस यूनिवर्स 1995 चेल्सी स्मिथ का 45 साल की उम्र में निधन, सुष्मिता सेन ने जताया शोक

साल 1995 की मिस यूनिवर्स चेल्सी स्मिथ का शनिवार को 45 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक वह लीवर कैंसर से जूझ रही थीं। पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

Chelsi Smith, Sushmita Sen - India TV Hindi
Image Source : TWITTER/INSTAGRAM Chelsi Smith, Sushmita Sen

नई दिल्ली: साल 1995 की मिस यूनिवर्स चेल्सी स्मिथ का शनिवार को 45 साल की उम्र में निधन हो गया। खबरों के मुताबिक वह लीवर कैंसर से जूझ रही थीं। पूर्व मिस यूनिवर्स और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

सुष्मिता ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह चेल्सी को मिस यूनिवर्स का ताज पहना रही हैं। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- "मुझे उनकी मुस्कान और उनका परिपक्व व्यक्तित्व बेहद पसंद था। मेरी प्यारी दोस्त की आत्मा को शांति मिले। मिस यूनिवर्स-1995 स्मिथ।"

स्मिथ ने कई टेलीविजन शो और फिल्मों में भी काम किया था। चेल्सी की मौत से उनके कई फैंस को धक्का पहुंचा है। 1995 पेजेंट की रनर अप शना मोआकलर ने चेल्सी की मौत पर शौक व्यक्त करते हुए लिखा- ''मेरा दिल टूट गया। आप मेरी दोस्त थीं। मैं आपसे प्यार करती हूं और आप जान भी नहीं पाएंगी कि मैं आपको कितना मिस करूंगी।''

 

 

Latest Bollywood News