A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मनोज बाजपेयी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'मिसिंग'

मनोज बाजपेयी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'मिसिंग'

मुंबई: दमदार अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द बतौर फिल्म निर्माता अपनी पारी शुरू करेंगे। उनकी प्रोडक्शन की पहली फिल्म का नाम 'मिसिंग' है। मनोज ने एक बयान में कहा, "हमने दो नामों

मनोज बाजपेयी के...- India TV Hindi
मनोज बाजपेयी के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'मिसिंग'

मुंबई: दमदार अदाकारी के लिए मशहूर अभिनेता मनोज बाजपेयी जल्द बतौर फिल्म निर्माता अपनी पारी शुरू करेंगे। उनकी प्रोडक्शन की पहली फिल्म का नाम 'मिसिंग' है। मनोज ने एक बयान में कहा, "हमने दो नामों को शॉर्टलिस्ट किया था, लेकिन अंत में हमने 'मिसिंग' नाम रखने का निर्णय लिया, क्योंकि पूरी टीम इस बात से सहमत थी कि यही नाम उपयुक्त है।"

रोमांच से भरी 'मिसिंग' का निर्माण मनोज बाजपेयी प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के तहत होगा। इसमें मनोज बाजपेयी एवं बेहतरीन अदाकारा तब्बू होंगी। मनोज, नीरज पांडेय के साथ मिलकर इसका सह-निर्माण करेंगे, जबकि निर्देशन नवोदित निर्देशक मुकुल अभयंकर कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी रहस्य में लिपटी हुई है। मनोज ने पूर्व में कहा था कि 'वह अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म के बारे में फिलहाल ज्यादा नहीं बता सकते, क्योंकि यह एक रोमांचपूर्ण फिल्म है और इसके बारे में बात करने का मतलब कहानी का खुलासा करना होगा।'

Latest Bollywood News