A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अमेरिका के लॉस एंजेल्स में चल रहा इलाज

मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत बिगड़ी, अमेरिका के लॉस एंजेल्स में चल रहा इलाज

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है और अब खबरों के मुताबिक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई है। दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मिथुन इस समय अमेरिका के लॉस एंजेल्स में अपना इलाज करा रहे हैं।

<p>mithun chakraborty</p>- India TV Hindi
mithun chakraborty

नई दिल्ली: अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की तबीयत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं है और अब खबरों के मुताबिक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई है। दरअसल, बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के मुताबिक, मिथुन इस समय अमेरिका के लॉस एंजेल्स में अपना इलाज करा रहे हैं। इस वक्त उनके साथ उनके बेटे महाक्षय और बहू मदालसा शर्मा हैं। मिथुन को अभी कुछ समय हॉस्पिटल में ही रहना होगा।

खबरों के मुताबिक, मिथुन पिछले कुछ समय से क्रॉनिक बैक पेन से जूझ रहे हैं। जब मिथुन को आराम नहीं मिला तो उनके परिवार ने उनका इलाज अमेरिका में कराने का तय किया। 2 साल पहले भी मिथुन इसी समस्या के लिए अमेरिका गए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिथुन को बैक पेन की समस्या तब शुरू हुई थी जब वो फिल्म लक में स्टंट के दौरान घायल हो गए थे। इसी साल मई में मिथुन की तबीयत खराब हुई थी। 

Latest Bollywood News