1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर्स डे 2020: शिल्पा शेट्टी, नेहा कक्कड़ सहित कई सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के साथ शेयर किया टिकटॉक वीडियो

मदर्स डे 2020: शिल्पा शेट्टी, नेहा कक्कड़ सहित कई सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के साथ शेयर किया टिकटॉक वीडियो

मदर्स डे के मौके पर शिल्पा शेट्टी, नेहा कक्कड़ सहित कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के साथ टिकटॉक वीडियो शेयर किया है।

mothers day 2020- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/SHILPA SHETTY/NEHA KAKKAR मदर्स डे 2020 टिकटॉक वीडियो

मदर्स डे के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपनी मां को स्पेशल फील कराने में लगे हुए हैं।स्पेशल चीजें करने के अलावा वह मां के साथ प्यारी टिकटॉक वीडियो शेयर कर रहे हैं। टिकटॉक पर आप अपनी मां को उनके प्यार और योगदान के लिए शुक्रिया कह सकते हो। टिकटॉक पर #Thanksmaa ट्रेंडिंग है। इसके साथ ही #mystylishmom वायरल हो रहा है जिसमें यूजर्स अपनी मां के स्टाइलिश लुक शेयर कर रहे हैं। कई सेलिब्रिटीज ने अपनी मां के साथ टिकटॉक वीडियो शेयर किए हैं।

शिल्पा शेट्टी ने अपनी मां के साथ प्यारी सी वीडियो शेयर की है। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मेरे लिए हर दिन मदर्स डे है। मां मैं जो भी हूं आपकी वजह से हूं।

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ और उनके भाई टोनी कक्कड़ ने अपनी मां के साथ मदर्स डे पर वीडियो शेयर की है। नेहा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- हैप्पी मदर्स डे.... मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।

शेफ संजीव कुमार ने भी मां के साथ एक टिकटॉक वीडियो शएयर किया है। शिल्पा शेट्टी की बहन शमिला ने भी मां की एक प्यारी सी वीडियो शेयर की है।

Latest Bollywood News