A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मिस्टर एक्स ने तीन दिन में कमाएं मात्र 13.99 करोड़

मिस्टर एक्स ने तीन दिन में कमाएं मात्र 13.99 करोड़

नई दिल्ली: इमरान हाश्मी की 'मिस्टर एक्स' ने न तो फिल्म समीक्षकों की तारीफे बंटोरी और न ही दर्शकों को लुभाया। नतीजतन फिल्म बॉक्स आंफिस पर ठंडी साबित हुई। मुकेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म

मिस्टर एक्स ने की तीन...- India TV Hindi
मिस्टर एक्स ने की तीन दिन में 14 करोड़ की कमाई

नई दिल्ली: इमरान हाश्मी की 'मिस्टर एक्स' ने न तो फिल्म समीक्षकों की तारीफे बंटोरी और न ही दर्शकों को लुभाया। नतीजतन फिल्म बॉक्स आंफिस पर ठंडी साबित हुई। मुकेश भट्ट द्वारा निर्देशित इस फिल्म नें तीन दिन में मात्र 13.99 करोड़ रूपये ही कमाए।

ट्रेड विश्लेषक और फिल्म समीक्षक तरन आदर्श के अनुसार फिल्म ने रिलीज़ के पहले दिन शुक्रवार को बटोरे 4.5 करोड़ वही शनिवार और रविवार को इसने 4.39 और 5.10 करोड़ रूपये ही कमाए।

इमरान हाशमी की पिछली फिल्मों की तुलना में मिस्टर एक्स की कमाई काफी कम रही है और आने वाले दिनों में इसमें गिरावट के आसार ही है।

10 एप्रिल को रीलीज़ हुई एक पहेली लीला ने अपने पहले हफ्ते में 24.28 करोड़ रूपये कमाए है। फिल्म ने अच्छे रिव्यूज़ न मिलने के बावजूद ठीक-ठाक बिज़नेस किया है और इसका पूरा श्रेय इसकी लीड हीरोइन सनी लियोन को जाता है जिनकी लोकप्रियता का कोई सानी नहीं है। लेकिन रीलीज़ के एक हफ्ते बाद ही इस फिल्म के कारोबार में भारी गिरावट देखने को मिली है। अपने दूसरे शुक्रवार और शनिवार को एक पहेली लीला ने सिर्फ 1.05 करोड़ का कलेक्शन किया।

बहरहाल मिस्टर एक्स के पास अभी अच्छे खासे 11 दिन है क्योंकि इस शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज़ नहीं हो रही है जिसका फायदा इस फिल्म को मिलेगा।

Latest Bollywood News