आज से गणेश चतुर्थी का त्योहार पूरी धूमधाम से 10 दिन तक देश में मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस साल भी बिजनेसमैन मुंकेश अंबानी के घर गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर गणपति बप्पा के दर्शन करने अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कैटरीना कैफ, माधुरी दीक्षित सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे।
इस गणेश चतुर्थी पर सितारों का अंदाज देखने लायक है। आलिया भट्ट पीले रंग की साड़ी में नजर आईं तो वहीं रणबीर कपूर सिल्वर कलर के पजामा और कोटी में नजर आए। कैटरीना कैफ पिच कलर के ड्रेस में नजर आईं। जैसा कि आपको पता है मुकेश अंबानी देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन हैं। उनके घर पर होने वाले सभी फंक्शन में बॉलीवुड जगत के कई सितारों को बुलाया जाता हैं। ऐसा कहा जाता है कि मुकेश अंबानी गणपति बप्पा के बहुत बड़े भक्त हैं और वह साल अपने घर में गणपति बप्पा का भव्य स्वागत करते हैं।
नीता अंबानी बेटी ईशा अंबानी के साथ बेहद खूबसूरत लहंगे में नजर आई।