मुंबई: छोटे पर्दे की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अस्पताल में भर्ती हैं। 30 मई को उन्हें सीने में दर्द हुआ जिसके बाद उन्हें मुंबई स्थित संजीवनी हॉस्पिटल ले जाया गया। भारती के करीबी लोगों का कहना है कि उनका उपचार जारी है और घबराने जैसी कोई बात नहीं है। फिलहाल उनकी हालत में सुधार है।
सोशल मीडिया पर भारती की एक फोटो भी सामने आई है जिसमें वो अस्पताल में बेड पर लेटी नजर आ रही हैं। भारती के परिवारवालों ने कहा, ‘भारती का इलाज चल रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है। सीने में दर्द की वजह से उन्हें अस्पातल में भर्ती कराया गया। हम उम्मीद करते है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।
वहीं, भारती से मिलने के लिए उनके कई दोस्त और प्रशसंक अस्पताल पहुंचे। फिलहाल भारती 'इंडियाज गॉट टैलेंट' को होस्ट करने के साथ ही 'कॉमेडी नाइट्स लाइव' और 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के साथ काम कर रही हैं।
Latest Bollywood News