1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. निर्देशक के बेटे पर चला शाहरुख खान का जादू, कही ये बात

निर्देशक के बेटे पर चला शाहरुख खान का जादू, कही ये बात

मुस्तफा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल मुस्तफा आगामी फिल्म ‘मशीन’ से अभिनय जगत में कदम रख रहे हैं। मुस्तफा का कहना है कि वह किसी भी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान की असीम ऊर्जा को बेहद पसंद करते हैं।

shah rukh khan- India TV Hindi
shah rukh khan

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मकार अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा इन दिनों काफी सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल मुस्तफा आगामी फिल्म ‘मशीन’ से अभिनय जगत में कदम रख रहे हैं। मुस्तफा का कहना है कि वह किसी भी भूमिका को बेहतरीन तरीके से निभाने वाले सुपरस्टार शाहरुख खान की असीम ऊर्जा को बेहद पसंद करते हैं। उन्होंने कहा, "मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूं। मुझे उनकी सारी फिल्में पसंद हैं, हालांकि मुझे लगता है कि शाहरुख खान के पास असीम ऊर्जा है, वह जो भी भूमिका निभाते हैं या दृश्य करते हैं, उसे वह जानदार बना देते हैं। मैं यह पसंद करता हूं।"

इसे भी पढ़ें:-

मुस्तफा ने यह टिप्पणी गुरुवार को अपनी पहली फिल्म 'मशीन' की ट्रेलर लॉन्च के दौरान की। यह पूछे जाने पर कि इस फिल्म में बतौर अभिनेता उन्हें चुने जाने पर उनकी प्रतिक्रिया कैसी रही तो मुस्तफा ने कहा कि वह हैरान हो गए थे और उन्हें बेहद खुशी हुई। अभिनेता के मुताबिक, फिल्म में उनकी भूमिका बहुत चुनौतीपूर्ण है और इसकी पटकथा असाधारण है। हाल ही में उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

abbas burmawalla

अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी रोमांस और रोमांच से भरपूर फिल्म 'मशीन' 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी अहम भूमिका निभाती हुई दिखाई दे रही हैं।

Latest Bollywood News