1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नामिक पॉल की मां को क्यों लगता है इस सीरियल के बाद नहीं मिलेगी उन्हें बहू?

नामिक पॉल की मां को क्यों लगता है इस सीरियल के बाद नहीं मिलेगी उन्हें बहू?

अभिनेता ने आगे कहा, "मेरी मां मेरी सबसे बड़ी समर्थक होने के साथ ही सबसे बड़ी आलोचक भी हैं।''

naamik paun mother is tensed for her daughter in law - India TV Hindi
naamik paun mother is tensed for her daughter in law

मुंबई: अभिनेता नामिक पॉल का कहना है कि उनकी मां इस बात को लेकर परेशान हैं कि टीवी शो 'एक दीवाना था' में सुपरनैचुरल किरदार निभाने के चलते उनके लिए लड़की ढू़ंढ़ना मुश्किल होगा। नामिक ने अपने बयान में कहा, "मैं गहन चरित्रों को निभाने का लुत्फ उठाता हूं और शिव के भूत वाले लुक को मेरे सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों ने सराहा है। उनकी प्रतिक्रिया शानदार रही है।"

अभिनेता ने आगे कहा, "मेरी मां मेरी सबसे बड़ी समर्थक होने के साथ ही सबसे बड़ी आलोचक भी हैं। इसमें कोई संदेह नहीं कि शुरू में मेरे द्वारा एक भूत का किरदार निभाने को लेकर उन्हें मुझ पर शंका थी, लेकिन बाद में इस शंका से बाहर आ गई, लेकिन अब उन्हें लगता है कि पर्दे पर भूत का किरदार निभाने के चलते लड़कियां मुझसे दूर रहेंगी और उन्हें शायद मेरे लिए सही लड़की ढूंढ़ने में परेशानी होगी।"

सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित हो रहे इस शो में डोनल बिष्ट और विक्रम सिंह चौहान भी हैं।

Latest Bollywood News