1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'साहेब बीबी और गैंगस्टर 3' में संजय दत्त की मां बनी नजर आएंगी ये अदाकारा

'साहेब बीबी और गैंगस्टर 3' में संजय दत्त की मां बनी नजर आएंगी ये अदाकारा

संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। जेल से बाहर बाहर आने के बाद यह उनकी पहली फिल्म हैं, जिसे लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब वह अपनी अगली फिल्म 'साहेब बीबी और गैंगस्टर 3' को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं।

Sanjay- India TV Hindi
Sanjay

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘भूमि’ के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। जेल से बाहर बाहर आने के बाद यह उनकी पहली फिल्म हैं, जिसे लेकर उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। अब संजय अपनी अगली फिल्म को लेकर भी चर्चा में आ गए हैं। दरअसल उन्हें अब अपराध पर आधारित फिल्म फ्रेंचाइजी 'साहेब बीबी और गैंगस्टर 3' में देखा जाएगा। हाल ही में खबर आई है कि इस फिल्म में दिग्गज अदाकारा नफीसा अली, संजय दत्त की मां की भूमिका में नजर आएंगी।

नफीसा ने मंगलवार को फिल्म का हिस्सा बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह शूटिंग के लिए उत्साहित हैं। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "मां की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। 'साहेब बीबी और गैंगस्टर' फ्रेंचाइजी में निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के साथ शूटिंग का बेसब्री से इंतजार है।" नफीसा अलावा के अलावा कथित तौर पर अभिनेता कबीर बेदी को संजय के पिता की भूमिका के लिए चुना गया है।

यह दूसरी बार होगा जब कबीर, संजय के पिता की भूमिका में दिखेंगे। इससे पहले दोनों ने फिरोज खान की 1992 की एक्शन फिल्म 'यलगार' में पिता-पुत्र की भूमिकाएं निभाई थीं। तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित 'साहेब बीबी और गैंगस्टर' का पहला सीक्वल वर्ष 2011 में आया था, जिसमें जिमी शेरगिल, माही गिल और रणदीप हुड्डा प्रमुख भूमिकाओं में थे। इसका दूसरा सीक्वल वर्ष 2013 में आया था।

Nafisa

Latest Bollywood News