1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. RIP: 3 साल पहले ही हुई थी अभिनेता नरेंद्र झा की शादी, ‘रेस 3’ होगी उनकी आखिरी फिल्म

RIP: 3 साल पहले ही हुई थी अभिनेता नरेंद्र झा की शादी, ‘रेस 3’ होगी उनकी आखिरी फिल्म

3 साल पहले ही नरेंद्र ने सेंसर बोर्ड की पूर्व सीईओ पंकजा ठाकुर से शादी की थी। नासिक में मई 2015 में नरेंद्र शादी के बंधन में बंधे थे। पंकजा की ये दूसरी शादी थी, इससे पहले उन्होंने एक शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटी भी है।

नरेंद्र झा- India TV Hindi
नरेंद्र झा

नई दिल्ली: कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में अभिनय कर चुके 55 साल के अभिनेता नरेंद्र झा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्होंने शाहरुख, सलमान और ऋतिक रौशन समेत तमाम सितारों के साथ स्क्रीन साझा किया था। अपनी मेहनत के बल पर बॉलीवुड में पहचान बनाने वाले नरेंद्र के जाने से बॉलीवुड सदमे मे है। कई सितारों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

3 साल पहले ही नरेंद्र ने सेंसर बोर्ड की पूर्व सीईओ पंकजा ठाकुर से शादी की थी। नासिक में मई 2015 में नरेंद्र शादी के बंधन में बंधे थे। पंकजा की ये दूसरी शादी थी, इससे पहले उन्होंने एक शादी की थी जिससे उन्हें एक बेटी भी है।

नरेंद्र ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि साल 2007 में मैं पहली बार पंकजा से मिला, साल 2009 में मैंने उन्हें प्रपोज किया जिसे एक्सेप्ट करने में उन्होंने 1 साल लगा दिया। 2010 में पंकजा ने शादी का मन बना लिया लेकिन उनके पहले से एक पति और बेटी थी इस वजह से उन्होंने नरेंद्र से वक्त मांगा। आखिरकार 11 मई 2015 को दोनों ने सीक्रेट वेडिंग कर ली।

नरेंद्र ने शाहिद कपूर की हैदर, शाहरुख खान की रईस, सनी देओल की घायल वन्स अगेन ऋतिक रोशन की काबिल समेत कई फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से एक अलग पहचान बनाई थी। फिलहाल वो सलमान खान की फिल्म ‘रेस 3’ में काम कर रहे थे।

Latest Bollywood News