1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नरगिस फाकरी ने सोशल मीडिया से ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो की डिलीट, पढ़िए पूरा माजरा

नरगिस फाकरी ने सोशल मीडिया से ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो की डिलीट, पढ़िए पूरा माजरा

नरगिस फाकरी की जिंदगी में फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। नरगिस की प्रोफेशनल लाइफ तो खराब चल रही है वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी कई तरह की उथल-पुथल चल रही है। खासकर नरगिस की लव लाइफ की बात करें तो उसमें कई तरह उतार-चढ़ाव चल रहे हैं।

<p>नरगिस फाकरी</p>- India TV Hindi
नरगिस फाकरी

नई दिल्ली: नरगिस फाकरी की जिंदगी में फिलहाल कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है। नरगिस की प्रोफेशनल लाइफ तो खराब चल रही है वहीं उनकी पर्सनल लाइफ में भी कई तरह की उथल-पुथल चल रही है। खासकर नरगिस की लव लाइफ की बात करें तो उसमें कई तरह उतार-चढ़ाव चल रहे हैं। पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक एक बार फिर से नरगिस का दिल टूट गया है। जी हां नरगिस का एक बार फिर से ब्वॉयफ्रेंड मट अलाएंजो से ब्रेकअप हो गया है। सिर्फ इतना ही नहीं नरगिस ने ब्वॉयफ्रेंड के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों ने आपसी रजामंदी की वजह से अलग होने का फैसला लिया। साथ ही सोर्स की माने तो नरिगस इस मुश्किल की परिस्थिती से निकलने के लिए आज कल ज्यादा टाइम योगा और भगवान की प्रार्थना करती हैं। कुछ दिन पहले नरगिस का ब्रेकअप अपने लंबे टाइम ब्वॉयफ्रेंड उदय चोपड़ा से हुआ था। दोनों एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे। बता दें कि नरगिस ने इम्तियाज अली की फिल्म रॉकस्टार से बॉलीवुड में डेब्यू की थी। उसके बाद उन्हें कोई हिट फिल्में उनकी झोली में नहीं आई। आखिरी बार वह भुषण पटेल की फिल्म अमावस में नजर आईं थी जो 8 फरवरी 2019 को रिलीज हुई थी लेकिन यह फिल्म भी कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई।

Latest Bollywood News