A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणबीर कपूर की 'हीरोइन' इटली में ब्वॉयफ्रेंड संग बिता रही हैं छुट्टियां, वायरल हो रही हैं Photos

रणबीर कपूर की 'हीरोइन' इटली में ब्वॉयफ्रेंड संग बिता रही हैं छुट्टियां, वायरल हो रही हैं Photos

नरगिस फाखरी ने रणबीर कपूर के साथ 'रॉकस्टार' मूवी में काम किया था और लोकप्रियता हासिल की थी।

nargis fakhri spending quality time with boyfriend in italy see her instagram post - India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM: NARGISFAKHRI रणबीर कपूर की 'हिरोइन' इटली में ब्वॉयफ्रेंड संग बिता रही हैं छुट्टियां, वायरल हो रही हैं Photos  
'रॉकस्टार' फिल्म से बॉलीवुड में धमाल मचाने वाले अभिनेता रणबीर कपूर की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी इन दिनों इटली में अपने ब्वॉयफ्रेंड संग छुट्टियां बिता रही हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि नरगिस बेहद खुश हैं। वो पिज्जा बना रही हैं। ब्वॉयफ्रेंड संग लंच एन्जॉय कर रही हैं और अपने वेकेशन पर जमकर एन्जॉय कर रही हैं।
 
नरगिस फाखरी ने अपनी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'खाना मेरी लव लैंग्वेज है। मेरे डीएनए में आया था कि मैं 3.5 फीसदी इटैलियन हूं तो मैं यहां का खाना अपना रही हूं।'
 
 
नरगिस ने अपनी एक और फोटो शेयर की है, जिसमें वो पिज्जा दिखा रही हैं, जो उन्होंने खुद बनाया है। 
 
 
नरगिस फाखरी ने साल 2011 में रणबीर कपूर के साथ 'रॉकस्टार' मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा था। उनकी एक्टिंग की काफी सराहना हुई थी। इसके बाद वो मद्रास कैफे, मैं तेरा हीरो, स्पाई, हाउसफुल 3 और तोरबाज जैसी मूवीज में नज़र आईं। 
 
 
नरगिस के ब्वॉयफ्रेंड का नाम जस्टिन सांतो है। बताया जा रहा है कि वो पेशे से शेफ हैं। एक्ट्रेस पहले भी उनके साथ काफी फोटोज शेयर कर चुकी हैं। फिलहाल वो काफी समय से विदेश में रह रही हैं।

Latest Bollywood News