1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' के एक्टर वीरा साथीदार का कोरोना से हुआ निधन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' के एक्टर वीरा साथीदार का कोरोना से हुआ निधन

8 दिन पहले वीरा कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, 5 दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

veera sathidar- India TV Hindi
Image Source : MOVIE STILL  'कोर्ट' के एक्टर वीरा साथीदार का कोरोना से हुआ निधन 

मुंबई: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' में अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर वीरा साथीदार का निधन हो गया। कोरोना पॉजिटिव वीरा का एम्स में इलाज चल रहा था, सोमवार आधी रात को वीरा ने आखिरी सांस ली। 8 दिन पहले वीरा कोविड पॉजिटिव पाए गए थे, 5 दिनों से अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

मूल रूप से वर्धा जिले में, वीरा साथीदार नागपुर के जोगीनगर में पले बढ़े थे, वो गरीब थे लेकिन उनकी मां ने उन्हें सीखने की ताकत दी। उनके पिता नागपुर में रेलवे स्टेशन पर काम करते थे, जबकि उनकी माँ एक निर्माण श्रमिक के रूप में काम करती थीं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म 'कोर्ट' बाद में ऑस्कर की दहलीज पर पहुंची। फिल्म को भारत द्वारा ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था। कोर्ट को सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म के लिए ऑस्कर के लिए नामांकित किया गया था।

इनपुट- जोईता मित्रा सुवर्णा

Latest Bollywood News