1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘इश्कबाज’ की टिया हुईं रॉबरी की शिकार

‘इश्कबाज’ की टिया हुईं रॉबरी की शिकार

रियल इश्कबाज में टिया का किरदार निभाने वाली टीवी अभिनेत्री नवीना बोले रॉबरी का शिकार हो गई हैं। नवीना की कार का शीशा तोड़कर किसी ने चोरी कर ली।

navina bole- India TV Hindi
navina bole

मुंबई: सीरियल इश्कबाज में टिया का किरदार निभाने वाली टीवी अभिनेत्री नवीना बोले रॉबरी का शिकार हो गई हैं। नवीना की कार का शीशा तोड़कर किसी ने चोरी कर ली।  

नवीना ने अपनी कार मुंबई के अंधेरी के लिंक रोड पर पार्क की थी। वे 5 मिनट बाद वापस भी लौट आईं। लेकिन तब तक किसी ने कार की खिड़की का शीशा तोड़कर पर्स चुरा लिया। बैग में काफी कैश था इसके अलावा कार्ड्स और कुछ जरूरी कागजात भी थें।

नवीना ने फेसबुक पर इस चोरी की वारदात का जिक्र किया है। नवीना ने फेसबुक पर लिखा है,

‘’कल रात 8 बजे मुंबई के अंधेरी के पीवीआर सिनेमा के सामने खड़ी मेरी कार का शीशा तोड़कर मेरा पर्स चोरी कर लिया गया। मेरी कार की साइड विंडो का शीशा बुरी तरह टूट गया। मेरा हैंड बैग जिसमें मेरा वॉलेट भी था, मेरे कार्ड्स, मेरा लाइसेंस सब चला गया। मैं यह पोस्ट आप सभी को जागरूक करने के लिए कर रही हूं, अपनी कार में जरूरी सामान कभी न छोड़ें, थोड़े समय के लिए भी नहीं। यह मेन रोड और पीक ऑवर में हुआ। सावधान रहें।‘’

नवीना तुरंत पुलिस स्टेशन गईं और इसकी शिकायत दर्ज कराई।

बता दें, नवीना सीरियल इश्कबाज की टिया के नाम से मशहूर हैं। हाल ही में टिया ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है।

इसे भी पढ़ें:

Latest Bollywood News