A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दादी ऋतु नंदा के अंतिम विदाई में भावुक हुई नव्या नवेली, संभालते नजर आए मामा अभिषेक बच्चन

दादी ऋतु नंदा के अंतिम विदाई में भावुक हुई नव्या नवेली, संभालते नजर आए मामा अभिषेक बच्चन

 ऋतु के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पोती नव्या नंदा नवेली काफी भावुक नजर आईं। जिन्हें  मामा अभिषेक बच्चन सांत्वना देते हुए नजर आए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। 

abhishek bachchan , navya nanda- India TV Hindi
abhishek bachchan and navya nanda

 राजकपूर की बेटी और श्वेता बच्चन नंदा की सास ऋतु नंदा का मंगलवार को कैंसर के कारण निधन हो गया। ऋतु का अंतिम संस्कार दिल्ली में उनके घर से ही किया गया। इस अंतिम संस्कार में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, अभिषेक बच्चन के अलावा पूरा कपूर खानदान शामिल हुआ। वहीं ऋतु के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी पोती नव्या नंदा नवेली काफी भावुक नजर आईं। जिन्हें  मामा अभिषेक बच्चन सांत्वना देते हुए नजर आए। ये तस्वीरें सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही है। 

तस्वीरों की बात करें तो दादी के निधन में नव्या रोती हुई नजर आ रही हैं। जिन्हें अभिषेक बच्चन सपोर्ट दे रहे हैं। अभिषेक के साथ-साथ ऐश्वर्या भी ऋतु के घर दिल्ली पहुंची। 

abhishek bachchan and navya nanda

abhishek bachchan and navya nanda

ऋतु नंदा के अंतिम संस्कार में पहुंचे रणधीर, ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन पूरी फैमिली संग आए नजरअभिषेक बच्चन और नव्या नंदा की कई और तस्वीर सामने आई है। जिसमें वह ऋतु नंदा को हाथ जोड़कर अंतिम विदाई दे रहे हैं। साथ ही नव्या नंदा के भाई आगत्य नजर आ रहे है। 

abhishek bachchan and navya nanda

आपको बता दें कि ऋतु कैंसर की बीमारी से ग्रसित थीं। जिसका इलाज साल 2013 से चल रहा था। लेकिन वह इस जंग को जीत नहीं पाई। ऋतु  नंदा राजकपूर और कृष्णा कपूर की बेटी है। उनकी शादी राजन नंदा से हुई थी। साल 2018 में उनका निधन हो गया था। ऋतु के 2 बच्चे एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम निखिल नंदा है। जिनकी शादी अभिताभ बच्चन की बेटी श्वेता नंदा से हुई है। वहीं ऋतु की बेटी का नाम नताशा नंदा है। 

राज कपूर की बेटी और श्वेता नंदा की सास ऋतु नंदा का निधन, लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं

Latest Bollywood News