1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Bigg Boss 10: शो के कॉन्टेस्टेंट स्वामी ओमजी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Bigg Boss 10: शो के कॉन्टेस्टेंट स्वामी ओमजी के खिलाफ गैर जमानती वारंट

दिल्ली की एक अदालत ने रियलिटी शो बिगबॉस के कॉन्टेस्टेंट स्वामी ओमजी महाराज के खिलाफ उनके भाई द्वारा दर्ज कराये गए चोरी के एक मामले में गैर जमानती वारंटी जारी किया है।

Swami Omji- India TV Hindi
Swami Omji

नयी दिल्ली: दिल्ली की एक अदालत ने रियलिटी शो बिगबॉस के कॉन्टेस्टेंट स्वामी ओमजी महाराज के खिलाफ उनके भाई द्वारा दर्ज कराये गए चोरी के एक मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी किया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट (CMM) सतीश कुमार अरोड़ा ने ओमजी को तीन दिसंबर को कोर्ट में पेश होने का आदेश देते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया और उनकी जमानत और मुचलके की राशि भी जब्त कर ली। CMM ने कहा कि बार-बार के आदेश के बाद भी आरोपी पेश नहीं हुआ। फाइल पर गौर करने से पता चलता है कि 14 अक्तूबर, 2016 के आदेश के बावजूद आरोपी गैरहाजिर था, इसलिए आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंटी जारी करने का निर्देश दिया जाता है।

अदालत ने कहा कि आठ नवंबर को पेशी से छूट का आवेदन मंजूर कर लिया गया और इस निर्देश के साथ गैर जमानती वारंट पर स्थगन लगा दिया गया था कि वह 21 नवंबर को जरूर पेश होंगे लेकिन वह नहीं आए। नवंबर 2008 में विनोदानंद झा उर्फ स्वामी ओमजी के खिलाफ उनके भाई प्रमोद झा ने प्राथमिकी दर्ज करायी थी कि यहां लोधी कॉलोनी में वह ताला तोड़कर तीन लोगों के साथ साइकिल की उनकी दुकान में घुस गए और उन्होंने 11 साइकिलें, महंगे स्पेयर पार्ट्स, मकान का सेलडीड और अन्य दस्तावेज चुरा लिए।

इन्हें भी पढ़ें:-

Latest Bollywood News