1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को किया गिरफ्तार

एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को किया गिरफ्तार

अर्जुन रामपाल की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार कर लिया है। 

एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को किया गिरफ्तार- India TV Hindi
Image Source : YOGEN SHAH एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के दोस्त पॉल बार्टेल को किया गिरफ्तार

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने उनके ऑस्ट्रेलियाई दोस्त पॉल बार्टेल को गिरफ्तार कर लिया है। यहां आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार इसकी जानकारी दी है।

बार्टेल के तथाकथित ड्रग पेडलर अगिसियालोस डेमेट्रिएडिस संग नियमित रूप से संपर्क में रहने की बात कही जा रही है, जिन्हें एनसीबी द्वारा 19 अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया है। अगिसियालोस अभिनेता अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डेमेट्रिएडिस के भाई हैं।

अर्जुन रामपाल पहुंचे NCB के ऑफिस, ड्रग केस को लेकर की जाएगी पूछताछ

बार्टेल बांद्रा में रहते हैं और पेशे से एक आर्किटेक्ट हैं। गुरुवार को एनसीबी द्वारा बार्टेल से पूछताछ की गई थी और शुक्रवार को उसी मामले के संदर्भ में उन्हें अरेस्ट किया गया, जिसमें पिछले तीन महीने से हो रही एनसीबी की जांच में बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती सहित कम से कम 20 अन्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Latest Bollywood News