A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सुशांत मामला: NCB ने टीवी एक्ट्रेस को ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथ पकड़ा, कई पैडलर्स गिरफ्तार

सुशांत मामला: NCB ने टीवी एक्ट्रेस को ड्रग्स खरीदते हुए रंगे हाथ पकड़ा, कई पैडलर्स गिरफ्तार

मुंबई जोनल टीमों द्वारा छापे मारे गए। एनसीबी ने शनिवार रात को अंधेरी में छापा मारा। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

sushant case NCB- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM एनसीबी ने टीवी एक्ट्रेस सहित ड्रग पैडलर्स को किया गिरफ्तार
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने टेलीविजन अभिनेत्री को रंगे हाथ ड्रग्स खरीदते हुए पकड़ा है। कई ड्रग पैडलर्स को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्हें मेडिकल एग्जामिन के लिए ले जाया गया है। 
 
मुंबई जोनल टीमों द्वारा छापे मारे गए। एनसीबी ने शनिवार रात को अंधेरी में छापा मारा। इस दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

सुशांत सिंह राजपूत केस: एक्टर की बहन न्याय दिलाने के लिए मां दुर्गा से कर रही हैं प्रार्थना

 
 
बता दें कि इससे पहले एनसीबी ने सुशांत की पूर्व प्रेमिका रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शोविक, सुशांत के घर के मैनेजर सैमुअल मिरांडा, निजी कर्मचारी दीपेश सावंत और कई अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से जमानत मिलने से पहले रिया ने भी 28 दिन जेल में बिताए।
 
एनसीबी ने इस मामले के संबंध में दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर सहित कई बॉलीवुड अभिनेत्रियों से भी पूछताछ की है। एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व कार्यकारी निमार्ता क्षितिज रवि प्रसाद को भी गिरफ्तार किया है।
 
सुशांत 14 जून को अपने बांद्रा के फ्लैट में मृत पाए गए थे। एनसीबी ने प्रवर्तन निदेशालय के अनुरोध पर ड्रग्स से संबंधित कई कथित चैट सामने आने के बाद मामला दर्ज किया और जांच चल रही है।
 
 
(रिपोर्ट: राजेश कुमार)

Latest Bollywood News