A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ड्रग्स केस में NCB एक्टर अर्जुन रामपाल से 13 नवंबर को करेगी पूछताछ

ड्रग्स केस में NCB एक्टर अर्जुन रामपाल से 13 नवंबर को करेगी पूछताछ

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल को कल यानी कि शुक्रवार को 11 बजे एनसीबी ने ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया है।

Arjun Rampal- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/ARJUN RAMPAL Arjun Rampal

बॉलीवुड स्टार अर्जुन रामपाल को कल यानी कि शुक्रवार को 11 बजे एनसीबी ने ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए बुलाया है, इससे पहले अर्जुन की लिव इन पार्टनर गेब्रिएला से 2 बार पूछताछ हो चुकी है। खास बात है कि गैब्रिएला का भाई ड्रग्स केस में पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, साथ ही अर्जुन के यहां पर रेड भी हो चुकी है। कई घंटों तक चली छापेमारी में एनसीबी ने रामपाल के ड्राइवर से पूछताछ करने के अलावा लैपटॉप, मोबाइल फोन, टैबलेट और कुछ दस्तावेज जब्त किए थे।

ड्रग्स मामला: अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स से दूसरे दिन भी पूछताछ जारी

इसी संबंध में एनसीबी अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गेब्रिएला डिमेट्रेरियाज के भाई एजिसिलोएस को गिरफ्तार कर चुकी है। एनसीबी ने जब एजिसिलोएस के आवास पर छापा मारा था तो वहां से हशीश और एलप्राजोलम की गोलियां मिली थी, जो नशे के लिए इस्तेमाल की जाती हैं। इसके अलावा एनसीबी ने गेब्रिएला को लगातार दो दिन पूछताछ के लिए बुलाया। ये पूछताछ 11 और 12 नवंबर को हुई। 

Latest Bollywood News