A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. डेंगू की वजह से बेडरेस्ट पर हैं 'नामकरण' की एक्ट्रेस नीलू कोहली

डेंगू की वजह से बेडरेस्ट पर हैं 'नामकरण' की एक्ट्रेस नीलू कोहली

महेश भट्ट के लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल ‘नामकरण’ में काम कर रही अभिनेत्री नीलू कोहली इस वक्त डेंगू से जूझ रही हैं। सीरियल में हरलेन खन्ना की भूमिका निभा रही नीलू आजकल बेडरेस्ट पर हैं।

neelu- India TV Hindi
neelu

मुंबई: महेश भट्ट के लोकप्रिय टेलीविजन सीरियल ‘नामकरण’ में काम कर रही अभिनेत्री नीलू कोहली इस वक्त डेंगू से जूझ रही हैं। सीरियल में हरलेन खन्ना की भूमिका निभा रही नीलू आजकल बेडरेस्ट पर हैं। एक बयान में नीलू ने कहा, "मुझे अस्पताल में भर्ती कराया गया और 15 दिनों तक आराम की सलाह दी गई। अब मैं काम पर वापस जाने के लिए स्वस्थ हूं। कमजोरी अब भी है, जो समय के साथ ठीक हो जाएगी।"

उन्होंने कहा, "कल या कल के बाद से शूटिंग की तैयारी कर रही हूं।"

'नामकरण' का प्रसारण टेलीविजन धारावाहिक स्टार प्लस पर होता है। इसमें अदिति राठौर, जैन इमाम और रागिनी शाह प्रमुख भूमिका में हैं।

नीलू ने कहा, "मैंने गुलफाम खान, सायंतनी गुप्ता, जैन, अदिति सहित अपने 'नामकरण' परिवार के सभी को मिस किया। हम सेट पर खूब मस्ती करते हैं।"

उन्होंने कहा, "लेकिन, मैंने घर पर भी अच्छा समय बिताया। मेरा बेटा (साहेब) छह महीने बाद घर वापस आया, वह मर्चेट नेवी में है। मेरी बेटी साहिबा भी छह साल बाद घर आई।"

(इनपुट- आईएनएस)

जब बॉलीवुड में बनी इच्छाधारी नाग-नागिन पर फिल्म 

पढ़िए, मुबारकां की फिल्म समीक्षा 

Latest Bollywood News