मुंबई: गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा नीतू कपूर का कहना है कि वह जी सिने अवॉर्ड्स में करीना की डांस परफॉर्मेस देखने के लिए उत्साहित थीं। बेटे तैमूर के जन्म के बाद करीना ने शनिवार रात जी सिने अवॉर्ड्स में अपने डांस से सभी को चौंका दिया। वहीं नीतू अपने पति ऋषि कपूर के साथ समारोह में उपस्थित हुई।
ऋषि कपूर को इसमें दो नामांकन प्राप्त हुए। भतीजी करीना की प्रस्तुति के बारे में पूछे जाने पर नीतू ने कहा, "मैं बहुत उत्साहित हूं। वह काफी समय बाद प्रस्तुति दे रही हैं। वह हमारी रॉकस्टार है।" पिछले साल दिसंबर में बेटे को जन्म देने के बाद करीना की यह पहली प्रस्तुति थी। रेड कार्पेट पर करीना नीले रंग की पोशाक में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं।
आपको बता दें, जी सिने अवॉर्ड में करीना ने बॉलीवुड के चारों खानों के लिए ठुमके लगाए। अपने धमाकेदार डांस के जरिए करीना ने सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अपने पति सैफ अली खान सम्मान दिया। करीना चारों खान्स के गानों पर खूब थिरकीं।
जी टीवी पर ये एपिसोड 14 मार्च को प्रसारित होगा।
Latest Bollywood News