सोशल मीडिया पर इन दिनों फेसएप चैलेंज खूब वायरल हो रहा है। हर कोई अपनी उम्र बढ़ाकर और घटाकर अपने लुक शेयर कर रहा है। इस मामले में सेलिब्रिटीज भी पीछे नहीं हैं। सोनम कपूर से लेकर अर्जुन कपूर और तमाम एक्टर्स अपनी तस्वीरें फेसएप चैंलेंज के साथ शेयर कर रहे हैं। नीतू कपूर ने अब एक ऐसी तस्वीर शेयर की है जो फेसएफ चैलेंज को भी चैलेंज दे रही हैं।
नीतू ने ऋषि कपूर के बचपन और अब की तस्वीर का एक कोलाज बनाकर शेयर किया है। देखिए पोस्ट-
नीतू कपूर अक्सर पति ऋषि कपूर की तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।