1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नीतू कपूर ने इस तरह दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

नीतू कपूर ने इस तरह दी श्रीदेवी को श्रद्धांजलि

श्रीदेवी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। वहीं फिल्मी सितारे लगातार सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री नीतू कपूर ने कहा है कि श्रीदेवी की हिट फिल्म 'चांदनी' का हमेशा उनके दिल में विशेष...

sridevi - India TV Hindi
sridevi

मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा श्रीदेवी के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में हैं। वहीं फिल्मी सितारे लगातार सोशल मीडिया पर अपने अंदाज में उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हाल ही में अभिनेत्री नीतू कपूर ने कहा है कि श्रीदेवी की हिट फिल्म 'चांदनी' का हमेशा उनके दिल में विशेष स्थान रहेगा। इसमें उनके पति और अभिनेता ऋषि कपूर भी नजर आए थे। इंस्टाग्राम पर वर्ष 1989 की फिल्म की तस्वीर शेयर करते हुए नीतू ने लिखा, "याद आ रहा है जब लोग कहते थे कि इस फिल्म ने उनके जीवन में रोमांस वापस ला दिया है। 'चांदनी' हमेशा से सबसे पसंदीदा।"

गौरतलब है कि श्रीदेवी का 24 फरवरी को दुबई के एक होटल के बाथटब में दुर्घटनावश डूब जाने से निधन हो गया था। उन्हें उनकी भूमिकाओं, चुलबुले अंदाज और उनके नृत्य कौशल के लिए जाना जाता है। श्रीदेवी ने 4 वर्ष की आयु से ही मनोरंजन की दुनिया में कदम रख लिया था। उन्होंने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मलयालम और हिंदी फिल्म-उद्योग में अपने अभिनय के जलवे बिखेरे।

बॉलीवुड में 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से 15 वर्ष बाद शानदार वापसी करने वाली श्रीदेवी की अंतिम फिल्म 2017 में आई 'मॉम' थी। गौरतलब है कि उनके अंतिम दर्शन में उनके लाखों फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा था।

Latest Bollywood News