काफी समय से नेहा कक्कड़(Neha kakar) अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ समय पहले खबर आई थीं कि उनका बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया है। ब्रेकअप के बाद से ही नेहा उदास रहती हैं। हिमांश से ब्रेकअप के बाद वह इतना चूट गई हैं कि इंडियन आइडल के सेट पर जोर-जोर से रोने लगी थीं। अब नेहा कक्कड़ ने खुलासा किया है कि वह डिप्रेशन में हैं। इस बात का खुलासा नेहा ने अपने इंस्टाग्राम पर किया है।
नेहा कक्कड़ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- हां मैं डिप्रेशन में हूं। पूरी दुनिया के सभी नकारात्मक लोगों का मेरी जिंदगी में होने के लिए शुक्रिया। आप सब लोग मेरी जिंदगी में बुरे दिन लाने में आप सफल हुए। मुबारक हो आप लोग सफल हुए।
Image Source : INSTAGRAM/NEHA KAKARScreenshot of Neha kakar Instagram story
इसके बाद नेहा ने लिखा- मैं आपको एक बात साफ करना चाहूंगी कि ऐसा किसी एक या दो लगों की वजह से नहीं हुआ है बल्कि दुनिया के उन लोगों की वजह से हुआ है जो मुझे मेरी पर्सनल लाइफ जीने नहीं दे रहे हैं। मैं उन सभी लोगों के लिए शुक्रगुजार हूं जिन्हें मेरा काम पसंद है। मगर कुछ लोग मेरे बारे में जाने बिना कि मैं कैसी हूं बकवास करते हैं। इस तरह से नेहा ने कुछ लोगों की खबर भी ली।
Image Source : INSTAGRAM/NEHA KAKARScreenshot of Neha kakar Instagram story
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली दोनों सबसे क्यूट कपल कहे जाते थे लेकिन साल खत्म होते-होते इनके रास्ते जुदा हो गए। दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को अनफॉलो कर दिया, नेहा ने तो सोशल मीडिया पर अपने दर्द का इजहार करते हुए कई पोस्ट भी किये थे।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
अपनी आने वाली फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' को लेकर बोली यामी गौतम, हम देशभक्ति वाली फिल्में कम बनाते हैं
मर्णिकर्णिका और ठाकरे के कारण चीट इंडिया के मेकर्स ने बदली अपनी रिलीज डेट, अब इमरान हाशमी की फिल्म इस दिन रिलीज
Latest Bollywood News