1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अक्षय-रवीन के 'तू चीज...' के नए संस्करण को लेकर नर्वस हैं नेहा कक्कड़

अक्षय-रवीन के 'तू चीज...' के नए संस्करण को लेकर नर्वस हैं नेहा कक्कड़

अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अभिनय से सजी 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' उस समय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था। यह इस कदर लोगों पर छाया कि आज तक इसका खुमार दर्शकों पर सवार है।

neha kakkad- India TV Hindi
neha kakkad

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और रवीना टंडन के अभिनय से सजी 1994 में आई फिल्म ‘मोहरा’ का गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' उस समय दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हुआ था। यह इस कदर लोगों पर छाया कि आज तक इसका खुमार दर्शकों पर सवार है। अब इसका नया संस्करण भी दर्शकों के बीच धूम मचाने के लिए तैयार किया जा रहा है। आगामी फिल्म 'मशीन' में लोकप्रिय गीत 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' के नए संस्करण को गाने वाली गायिका नेहा कक्कड़ का कहना है कि वह इस गीत को लेकर घबराई हुई हैं।

इसे भी पढ़े:-

गाना 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' फिल्म 'मोहरा' (1994) का गीत है जो अक्षय कुमार और रवीन टंडन पर फिल्माया गया था। इस गाने को उदित नारायण और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था।

गाने के नए संस्करण के लिए उदित नारायण ने नेहा कक्कड़ के साथ सुर मिलाए हैं। नेहा ने ट्वीट किया, "आपने बिल्कुल सही सुना! 'तू चीज बड़ी है मस्त-मस्त' फिर से बनाया जा रहा है और इसे मैंने अपने पसंदीदा गायक उदित जी के साथ गाया है। मुझे उम्मीद है कि आप लोगों को यह पसंद आएगा..नर्वस हूं। गाना जल्द ही हाजिर होगा।" फिल्म 'मशीन' में अभिनेत्री कियारा आडवाणी और अब्बास-मस्तान जोड़ी के अब्बास बर्मावाला के बेटे मुस्तफा हैं।

Latest Bollywood News