A
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. नेहा कक्कड़ ने एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से यूं किया मूव ऑन, लड़कियों को अब दे रही हैं 'मूव ऑन चैलेंज'

नेहा कक्कड़ ने एक्स बॉयफ्रेंड हिमांश कोहली से यूं किया मूव ऑन, लड़कियों को अब दे रही हैं 'मूव ऑन चैलेंज'

नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह एक मूव ऑन चैलेंज लेकर आई हैं। जिसमें महिलाओं से एक्स बॉयफ्रेंड के लिए ना रोने की अपील कर रही हैं।

neha kakkar- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM नेहा कक्कड़

बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं। नेहा का 2018 में हिमांश कोहली से ब्रेकअप हो गया था। वह कई बार लाइव कॉन्सर्ट में रोती नजर आई थी। ब्रेकअप के दौरान नेहा डिप्रेशन में भी चली गई थीं जिसके बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स को बताया था। नेहा अब नहीं चाहती हैं कि किसी को भी उनकी तरह दर्द से गुजरना पड़े। वह नहीं चाहती हैं कि कोई भी लड़की अपने एक्स बॉयफ्रेंड के लिए रोए। अब नेहा ने #MoveOnChallenge शुरू किया है और महिलाओं से कह रही हैं दिल टूटने को अपनी खुशी और जिंदगी पर हावी ना होने दे।

वीडियो में नेहा और कुछ महिलाओं के ब्रेकअप के बाद ट्रांसफार्मेशन दिखाए गए हैं। वीडियो में नेहा रोती दिखआई देती हैं जिसके बाद उनका ग्लैमरस अवतार नजर आता है। ऐसे ही बाकि महिलाएं करती नजर आ रही हैं। बैकग्राउंड में नेहा का लेटेस्ट गाना  जिनेके लिए बज रहा है।

फैन्स को नेहा का यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है। इस वीडियो को 18 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। साथ ही कमेंट भी कर रहे हैं।

लॉकडाउन के चलते नेहा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गई हैं। हाल ही में उन्होंने पिलो चैलेंज में भी हिस्सा लिया था और वीडियो शेयर की थी।

Latest Bollywood News