1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. इसलिए दमदार भूमिकाएं निभाना चाहती हैं नेहा शर्मा

इसलिए दमदार भूमिकाएं निभाना चाहती हैं नेहा शर्मा

नेहा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह 2 साल बाद इस फिल्म बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। अपने किरदारों को लेकर नेहा का कहना है कि वह सशक्त भूमिकाएं निभाना चाहती हैं, ताकि...

neha- India TV Hindi
neha

मुंबई: अभिनेत्री नेहा शर्मा इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘तुम बिन 2’ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वह 2 साल बाद इस फिल्म बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। अपने किरदारों को लेकर नेहा का कहना है कि वह सशक्त भूमिकाएं निभाना चाहती हैं, ताकि वह खुद को अभिनेत्री के तौर पर साबित कर सकें। फिल्म के ट्रेलर लांच के मौके पर उन्होंने कहा, "मैंने इसलिए इतना वक्त लिया, क्योंकि मैं यह सुनिश्चित कर लेना चाहती थी कि मैं जो भूमिका कर रही हूं, वह सशक्त है। मैं खुद को भावपूर्ण भूमिका में देखना चाहती थी, जहां मेरे लिए कुछ करने की संभावना होती। मैं अन्य लड़कियों की तरह नाचने और इधर-उधर मंडराने वाली भूमिकाएं नहीं करना चाहती थी। इस फिल्म में मुझे अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। मैं तहेदिल से उन सबकी आभारी हूं, जिन्होंने मुझे किरदार के लिए सही विकल्प समझा।"

इसे भी पढ़े:- अनुभव सिन्हा मानते हैं यादगाार है 'तुम बिन'

यह फिल्म 'तुम बिन' की सीक्वल है। नेहा इससे पहले साल 2014 में रिलीज वासु भगनानी की फिल्म 'यंगिस्तान' में दिखी थीं। उनका कहना है कि जब भी वह कोई फिल्म करती हैं, उन्हें दबाव महसूस होता है।

नेहा का कहना है कि इस फिल्म की कहानी दिल को छू लेने वाली है। नेहा थोड़ी घबराहट महसूस करने के साथ ही उत्साहित भी हैं।

'रा.वन', और 'गुलाब गैंग' जैसी फिल्मों से मशहूर अनुभव सिन्हा इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में नेहा शर्मा के साथ नवोदित कलाकार आदित्य सील और आशिम गुलाटी भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं। 'तुम बिन-2' 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Latest Bollywood News