मुंबई: अभिनेता नील नितिन मुकेश आगामी फिल्म 'दशहरा' में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के किरदार में नजर आएंगे। निर्माताओं ने मंगलार को अपने सोशल नेटवर्किंग पोर्टल पर फिल्म का पहला लुक साझा किया, जिसमें नील रफ एंड टफ लुक में नजर आ रहे हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'अधर्मस्य विनाशकारणे पाप न भवति'।
फिल्म की कहानी अपराध और राजनीति की सच्ची घटना पर आधारित है। 'दशहरा' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।
नील नितिन मुकेश हाल ही में एक बेटी के पिता बने हैं।
Image Source : yogen shahनील नितिन मुकेश
Latest Bollywood News