1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'जवानी जानेमन' सैफ अली खान और अलाया एफ का नया विचित्र पोस्टर जारी

'जवानी जानेमन' सैफ अली खान और अलाया एफ का नया विचित्र पोस्टर जारी

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित 'जवानी जानेमन' में तब्बू भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 31 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

<p>'जवानी जानेमन' सैफ और...- India TV Hindi
Image Source : 'जवानी जानेमन' सैफ और अलाया एफ का नया विचित्र पोस्टर जारी

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान और उनकी सह-कलाकार अलाया एफ. का फिल्म 'जवानी जानेमन' से एक नया विचित्र पोस्टर जारी हुआ है। अभिनेत्री पूजा बेदी की बेटी अलाया इस फिल्म से अपना डेब्यू कर रही है। नए पोस्टर में सैफ रेड एंड व्हाइट कलर के स्ट्रीप रोब पहने देखे जा सकते हैं, जबकि फिल्म में सैफ के किरदार की बेटी के रूप में दिखने वाली अलिया जमीन पर बैठकर एक पंखा पकड़े हुए हैं।

अलाया के ग्रैंड फादर कबीर बेदी ने फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। कैप्शन में कबीर ने लिखा है- मेरी ग्रैंड डॉटर अलाया को उसकी डेब्यू फिल्म के लिए ढेर सारी बधाई। डैशिंग सैफ अली खान फिल्म में उनके पिता की भूमिका में हैं। परिवार का झंडा ऊंचा करना। मेरा आशीर्वाद तुम्हारे साथ है।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित 'जवानी जानेमन' में तब्बू भी महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी। फिल्म 31 जनवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है।

Latest Bollywood News

Related Video