मुंबई: अक्सर खबरें आती रहती हैं कि हैकर्स ने किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी को हैकिंग का शिकार बना लिया है और उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके उल्टी-सीधी पोस्ट डाल दी। इस बार हैकर्स ने अपना शिकार बनाया है टीवी की मशहूर अभिनेत्री निया शर्मा को।सोशल मीडिया पर अक्सर निया अपनी हॉट फोटोग्राफ्स की वजह से चर्चा में रहती हैं, लेकिन इस बार निया अपने ही सोशल मीडिया अकाउंट से परेशान हैं। इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव रहने वाली निया का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर लिया गया।इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने से निया काफी गुस्से में हैं, और अपनी नाराजगी उन्होंने ट्विटर पर जाहिर की है।राजमा चावल और हक्का नूडल निया का पसंदीदा भोजन है।